दिसंबर-जनवरी में इन 5 हिल स्टेशन पर होती है बर्फबारी, खूबसूरत नजारों संग एन्जॉय करने के ये हैं बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आने के साथ ही शहरी इलाकों से लोगों का पहाड़ी इलाकों की तरफ रूख करने का सिलसिला शुरू हो गया है। साल 2020 अपने अंतिम दौर में है। वैसे देखा जाए तो पूरा साल ये ऐतिहासिक घटनाक्रमों के लिए जाना जाएगा, लेकिन साल के अंतिम दौर में क्रिसमस और नए साल जैसे दो बड़े उत्सव लोगों के सामने हैं। ऐसे में लोग पहाड़ी इलाकों में जाकर एन्जॉय करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको कुछ चुनिंदा टॉप पहाड़ी इलाकों के बारे में बताते हैं, जहां दिसंबर और जनवरी महीने में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश

सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मनाली पसंदीदा पर्यटन स्थल है। देश के कोने-कोने से लोग यहां पहाड़ों की खूबसूरती और बर्फबारी को देखने के लिए जाते हैं। नवंबर महीने में मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी और तभी से ये जगह बर्फ की चादर से ढकी हुई है। बर्फीली हवाओं और हल्की बारिश ने मनाली में तापमान को काफी नीचे ला दिया है। दिसंबर और जनवरी का महीने में मनाली के अंदर जमकर बर्फबारी की संभावना है।

धनोल्टी, उत्तराखंड

धनोल्टी, उत्तराखंड

हिमालय की गोद में बसा धनोल्टी टिहरी जिले का एक हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन भी इस वक्त बर्फ की चादर से ढका हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिसंबर और जनवरी में यहां पर भारी बर्फबारी हो सकती है। पर्यटक यहां स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा धनोल्टी में देवदार के ऊंचे पेड़ इस हिल स्टेशन को बेहद सुंदर बनाते हैं। धनोल्टी की यात्रा दिसंबर और फरवरी के बीच कभी भी की जा सकती है।

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर को वैसे ही धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इस केंद्र शासित प्रदेश का गुलमर्ग जिला अपने आप में ही कश्मीर को स्वर्ग बनाने की गवाही देता है। पश्चिमी हिमालय में पीर पंजाल रेंज में स्थित गुलमर्ग की सुंदरता में दिसंबर महीने में चार चांद लग जाते हैं। दिसंबर में गुलमर्ग का अधिकतम तापमान कई बार 10 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। यहां स्कीइंग का एडवेंचर बेस्ट ऑप्शन है।

औली, उत्तराखंड

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन नवंबर महीने से लेकर मार्च तक पर्यटकों की पसंद रहता है। आमतौर पर लोग यहां स्कीइंग का आनंद लेने आते हैं। बर्फ की चादर से ढका औली पूरे देश में पसंदीदा हिल स्टेशन है। औली नंदा देवी और नर पर्वत पहाड़ों की पृष्ठभूमि में स्थित है और इसके शंकुधारी जंगल प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। साथ ही यहां सेब के बाग की भी सैर लोग करते हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

दिसंबर और जनवरी में हिल स्टेशन जाने के लिए तवांग बेस्ट ऑप्शन में से एक है। अरुणाचल प्रदेश में तवांग खासकर बर्फबारी के लिए जाना जाता है। तवांग त्सांगयांग ग्यात्सो का जन्म स्थान है दलाई लामा के सुंदर मठ यहां की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+