Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: उत्तर भारत में Cold Day, हरियाणा, दिल्ली में 2 दिन भारी, MP में बारिश का अलर्ट

Weather Updates: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश,समेत उत्तर के कई राज्यों में पिछले हफ्ते से कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब में शीतलहर के प्रकोप के चलते स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से राहत ना मिलने की बात कही है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले दो दिनों तक पूरे उत्तर पश्चिम क्षेत्र में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (07 जनवरी, 2024) को उत्तर भारत में कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। जबकि इससे पहले 6 जनवरी को सुबह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Updates IMD Alerts

IMD का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। राजधानी लखनऊ में भीषण शीतलहर के चलते 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया है, अब सुबह 10 बजे से 3 बजे कक्षाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और उसके आसपास के इलाकों में भी कड़ाके ठंड पड़ रही है।

ठंड के बीच बारिश, ओलावृ्ष्टि का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में छिटपुट हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य और दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश का पूर्वानुमान भी जताया है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य और दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश का पूर्वानुमान भी जताया है। वहीं पश्‍च‍िमी व‍िक्षोव का असर उत्तर पश्‍च‍िम और मध्‍य भारत के राज्‍यों पर पड़ेगा। 8 से 10 जनवरी के दौरान गरज और ओलावृष्‍ट‍ि के साथ बार‍िश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक राजस्‍थान और पश्‍च‍िमी मध्‍य प्रदेश में ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना है। उत्तर पश्‍च‍िम भारत, मध्‍य भारत के अलावा महाराष्‍ट्र और गुजरात में बार‍िश का पूर्वानुमान है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+