Weather Updates: मकर संक्रांति के बाद भी Cold Day, दिल्ली, पंजाब, यूपी में जम रहा पारा, अगले 48 घंटे भारी

Weather Updates: सर्दियों में आमतौर पर उम्मीद की जा रही है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव आएगा और ठंड, कोहरा छंटेगा। लेकिन इस पर इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। मौसम विभाग के उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड से फिलहाल राहत ना मिलने की पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस हफ्ते पिछले चार से कई स्थानों पर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर भारत के अधितर राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। इस हफ्ते गुरुवार से लगातार उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा लुढ़क रहा है।

Weather Updates Cold continues

रविवार देर रात जारी अपडेट में आईएमडी ने कहा कि आज पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

आज, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही; उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रही।

दिल्ली, पंजाब में मौसम का हाल
दिल्ली में पालम, पंजाब में अमृतसर, राजस्थान में गंगा नगर, बिहार में पूर्णिया, यूपी में बहराइच, बरेली, लखनऊ समेत कई अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में कफी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के पालम में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि चंडीगढ़, अंबाला और हिसार में अधिकतम तापमान में 4 से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में अमृतर में तापमान में काफी गिरावट रही। यहां अधिकतम ताम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आम दिनों की तुलना में 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पटियाला में तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही। यहां अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी, बिहार में कोल्ड डे की स्थिति
रविवार को यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं बिहार में आईएमडी ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस हफ्ते सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में कंपा देने वाली ठंड
हरियाणा के दिल्ली-एनसीआर इलाकों कोहरे की घनी चादर छाई रही। रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर ही दर्ज की गई। वहीं राजस्थान का गंगानगर में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस के भी अधिक गिरावट दर्ज की गई। जबकि करौली में कोहरे ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। यहां 5 मीटर तक विजिबिलिटी होने के चलते हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया।

घना कोहरा और धुंध से बढ़ा संकट
घने कोहरे के चलते सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। यूपी में घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बाराबंकी जिले में रविवार को तेज रफ्तार होंडा अमेज कार इंदिरा नहर में गिर गई। जिससे 5 लोग नहर में डूब गए। हादसे में 3 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटे में दो बड़े हादसे हुए। दोनों हादसों में एक -एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गयी। जबकि हादसा सीकर में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ। लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही एक कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ जा रही बोलेरो से टकरा गई। कारों को बीच टकर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर छह लोगो की मौत हो गई।

14 जनवरी को कई उड़ानें प्रभावित
एयलाइंस कंपनी इंडिगो एक बयान में कहा है कि पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते विजिविलिटी में काफी कम रही। जिसके चलते 14 जनवरी इंडिगो की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इंडिगो ने कहा, "हमारे स्टाफ ने यात्रियों को हवाई अड्डों पर सभी देरी और रद्दीकरण के बारे में अवगत कराया और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हार्दिक खेद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+