Weather Updates: साइक्लोनिक प्रेशर के चलते देश के 8 राज्यों में Yellow Alert, दिल्ली की हवा आज भी खराब
Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया की वजह से देश पर एक चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में अब सुबह सर्द होने लगी है। मौसम विभाग ने आठ राज्यों में Yellow Alert जारी किया है और कहा है कि दिवाली से पहले कई प्रांतों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदलते तेवर के दो कारण है। पहला बंगाल की खाड़ी पर बना साइक्लोनिक प्रेशर, जो इस वीक ओडिशा के तट से टकरा सकता है और दूसरा कारण है हिमाचल प्रदेश पर बना पश्चिमी विक्षोभ, जिसके सक्रिय होने की वजह से पहाड़ों बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की आशंका नजर आ रही है।

वैसे चक्रवात कितना शक्तिशाली होगा इस बारे में अभी सही ढंग से कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन अगर ये संडे रात तट से टकराता है तो कई राज्यों में भयंकर बारिश होने सकती है। साइक्लोन के मद्देनजर मछुआरों को 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक समुद्र में जाने से रोका गया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप निकल रही है तो वहीं आज भी दिन में मौसम साफ है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की-हल्की ठंड महसूस की गई। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बारिश ना होने की बात कही है, तो वहीं आज दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। हालांकि यहां की आबो-हवा एक बार फिर से खराब स्थिति में पहुंच गई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 265 AQI (बहुत खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 203 AQI ( औसत)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 267 AQI (बहुत खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 297 AQI (खराब)
- परपड़गंज - 244 AQI (खराब)
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 247 AQI (खराब)












Click it and Unblock the Notifications