Weather Update: दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारी बारिश की आशंका, बिहार High Alert पर
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 72 घंटे के लिए पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ व्रजपात की आशंका है इसलिए विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है तो वहीं दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार ,उत्तर-पूर्वी भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारी बारिश की आशंका
तो वहीं आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भारी बारिश संभव है तो वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बारिश के आसार है, तटीय कर्नाटक, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।मौसम में ठंडक रहेगी तो वहीं उत्तराखंड में भी तेज बारिश के आसार हैं।
Recommended Video

दिल्ली में पलटी खा सकता है मौसम
तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और मुंबई में भी आज बादल छाए रहने का अनुमान है, वैसे इन दोनों जगह मौसम में बदलाव संभव है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

क्यों हो रही है बारिश?
मौसम विभाग के निदेशक जी के दास ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे दवाब के चलते 25 सितंबर तक उत्तर बंगाल के जिलों में भारी बारिश की आशंका है , उन्होंने कहा कि दार्जीलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में इस दौरान भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान भूस्खलन की संभावना है, जबकि 26 सितंबर को मानसून कमजोर पड़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications