Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बारिश, राजस्थान में गिरे ओले, आज भी कई राज्यों में Orange Alert जारी

Aaj Ka Mausam:देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है,जिससे लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल के लिए निजात मिली हुई है।

 Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है, वजह है पश्चिमी विक्षोक्ष की सक्रियता , जिसके कारण उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर, एमपी, राजस्थान, यूपी में रविवार को जमकर बादल बरसे हैं और आज भी इन राज्यों में बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है। आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में 39.6 मिमी बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है।

आज भी यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच केवल 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई , जबकि पालम और आयानगर में समान समय अवधि में क्रमश: 30.4 मिमी और 39.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में आज भी मौसम गीला रहने वाला है, फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं, आज भी यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आस-पास रहने का ही अनुमान है वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 151 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 98 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 97 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 102 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 104 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 112 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां राजधानी दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में भी काफी बारिश हुई है, राजस्थान में तो ओले गिरे हैं तो वहीं वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी हल्की बारिश होने के आसार आज भी बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+