Weather Update: आज से मध्य भारत में तापमान में होगी बढ़ोतरी, देश के इन राज्यों में होगी बारिश
Weather Update: आज से मध्य भारत में तापमान में होगी बढ़ोतरी, देश के इन राज्यों में होगी बारिश
नई दिल्ली, 12 मार्च: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि 12 मार्च से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एजेंसी आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं 12 मार्च को उत्तरी कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
Recommended Video

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार (11 मार्च) को कहा कि तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश शनिवार को हो सकती है। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में शुष्क मौसम बना रहेगा।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिसको लेकर पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं भी चलेगी। दिल्ली के आसपास भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है।
दिल्ली का आज तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस तक है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के अंदर मध्य महाराष्ट्र में, कर्नाटक और केरल के आसपास भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications