Rains: दिल्ली-हरियाणा, यूपी में ओलावृष्टि, IMD ने बताया- कब तक और बरसेंगे बादल

नई दिल्ली/सोनीपत/मथुरा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सक्रिय हुए बादलों के कारण बेमौसम वर्षा हुई। जिससे हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर, राजस्थान-यूपी बॉर्डर और दिल्ली एनसीआर में जबरदस्त बूंदें बरसीं हुई। कई जिलों में तो ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। खराब मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वानुमान लगाया है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में Rain के साथ पड़े ओले | वनइंडिया हिंदी
    Weather today 26 february 2022: India Meteorological Department rains forcast

    मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, 28 फरवरी, 2022 तक दक्षिण अंडमान सागर के आस-पास दवाब बनेगा, जिससे बारिश के आसार हैं।

    India Meteorological Department

    हरियाणा में आज सुबह, यानी कि शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी कई जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि और बारिश हुई। रात 10 बजे के करीब मध्य हरियाणा के जींद में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश होने की सूचना आई। कई जिलों में रात को शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही।

    India Meteorological Department

    लोगों ने बताया कि, भिवानी, रेवाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त ओले गिरे हैं। वहीं, रात 8 बजे के बाद फतेहाबाद व सिरसा में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। 5 जिले में फसलें ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+