Aaj Ka Mausam: बंगाल-असम समेत 11 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam, 23 February 2026 Monday: उत्तर भारत में अब सर्दी कम होने लगी है तो वहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया है। सोमवार को भी भारतीय मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है और लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है।
आज जिन 11 राज्यों में तूफान की आशंका है उनके नाम हैं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप। आईएमडी ने कहा है कि इन राज्यों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 50-55 किमी प्रति घंटा होगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नजर नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। मंडे को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हल्की हवा चलने के भी आसार हैं। यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 238 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -275 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -284 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 269 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में भारी बरसात के लिए येलो अलर्ट जारी है, यहां बरसात के दौरान बिजली चमक सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Assam Weather Updates: असम में तेज बारिश की आशंका
कछार, चराईदेव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलपाड़ा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कारबी आंगलोंग, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली में भारी बारिश हो सकती है इसलिए orange alert जारी है।
West Bengal Rain Alert: पश्चिम बंगाल में रेन अलर्ट
बांकुरा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, झाड़ग्राम, कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर-दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की आशंका है। येलो अलर्ट जारी है।
23 February 2026 Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में बर्फबारी की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए येलो अलर्ट घोषित है।और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications