Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-पानी की आशंका , जानिए अन्य राज्यों का हाल

आज भी राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनताम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, हालांकि आज यहां दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Weather Update:

Weather Update Today: फरवरी के महीने में गर्म में रहने वाली दिल्ली को मार्च के पहले दिन आंधी -बारिश का सामना करना पड़ सकता है। कल रात से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने पलटी मारी है। दिल्ली में सुबह से तेज हवाएं चल रही है। अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के आसार हैं और इसी वजह से आईएमडी ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, करनाल, महम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा (यूपी) में अगले कुछ घंटों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश और हवा से दिल्ली के मौसम में बदलाव जरूर हुआ है लेकिन तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा।

आज भी राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनताम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, हालांकि आज यहां दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है, अगर बरसात होती है तो निश्चित तौर पर प्रदूषण में कमी होगी। जो कि इस वक्त काफी बढ़ा हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 217 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 157 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 309 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 215 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -312 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 310 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 311 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 22डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं पश्चिमी यूपी में भी आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज मौसम शुष्क

जबकि दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहेगा और इन जगहों पर पारा 35 पार जा सकता है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश होने के भी आसार दिख रहे है। हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है,तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बारिश होगी और महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज पारा 35से ऊपर ही रह सकता है , जबकि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन बारिश की आशंका है, जयपुर , जोधपुर और उदयपुर में बारिश का अलर्ट जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+