आज का मौसम: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, हिमाचल में गिर रही बर्फ, कई जिलों में येलो अलर्ट
दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, नोएडा, हरियाणा में आज कोहरे की घनी चादर देखने को मिल रही है।घने कोहरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है कि लैंडिंग और टेकऑफ दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी रहेगी लेकिन जो विमान कैट 3 से लैस नहीं हैं वो प्रभावित रहेंगी। यात्रियों के अनुरोध है कि वह संबंधित एयरलाइंस से इस बारे में संपर्क करें।
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इसी तरह की के हेलाता दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, नॉर्थवेस्ट राजस्थान, ईस्टर्न यूपी में भी में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

हिमालय की ऊंची पहाड़ी पर भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मंगलवार को यहां भारी बर्फबारी के साथ बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी और बारिश 3 फरवरी तक जारी रहेगी।
आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मौसम में यह परिवर्तन लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हैं।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि लाहौल-स्पिती, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी, सिरमौर, शिमला जिलेमें आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी तेज हो सकती है। उदयपुर गांव की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमे देखा जा सकता है कि लाहौल और स्पिती जिले में ताजा बर्फबारी हुई है।
इस बीच हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों पर बारिश और बर्फबारी की अगले 48 घंटों में काफी संभावना है।
इसके साथ ही 31 जनवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी छिटपुट ओलावृ्ष्टि हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में 31 जनवरी और 1 फरवरी को छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली और हरियाणा में बीती रात कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। यहां घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसकी वजह से गाड़ियों के आवागमन में भी दिक्कत आ रही थी।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों यानि 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जाहिर की गई है ।












Click it and Unblock the Notifications