Weather Alert: अगले कुछ दिनों में UP, बिहार से तेलंगाना तक, कई राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update IMD: देश का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होगी।

Weather Update

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार से लेकर तेलंगाना तक समेत कई राज्यों में बारिश होगी। आईएमडी ने कहा है कि चक्रवाती दबाव और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक और ट्रफ की वजह से आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में कई राज्यों में तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, 26 मई तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी दो-तीन दिन बाद बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में यह भी कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण, दिल्ली के साथ-साथ पश्चिम यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी जा सकती हैं।

आईएमडी ने 22 मई से 26 मई तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज और रोशनी के साथ तेज आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि 24 मई से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवाती दबाव के कारण कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई के बाद पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+