Weather Update: तेज हवा और गरज के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, पढ़िए मौसम का पूरा हाल

Weather Update: मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मौसम के करवट बदलने से बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इसको लेकर लगातार अपडेट जारी कर रहा है। ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता रडार इमेजरी से पता चलता है कि गंगीय पश्चिम बंगाल (हुगली, पूर्वी बर्दवान और आसपास के क्षेत्रों) में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान बिजली और तेज हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी। बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

तेज हवा और गरज के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कांशीरामनगर, फिरोजाबाद, सीतापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन और झांसी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम में जमकर बर्फबारी,फरवरी में मौसम मेहरबान,अब ये है अपडेट

दिल्ली रडार इमेजरी से पता चला है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा, एटा और आसपास के इलाकों) में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

  • बिहार में 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
  • उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
  • असम और मेघालय में 22 फरवरी को अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश में 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • उत्तराखंड में 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, यहां होगी बर्फबारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+