Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, यहां होगी बर्फबारी
Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के मौसम के करवट बदलने से कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। रात में गरज के साथ भारी बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को ठंड में बढ़ोतरी महसूस होने लगी है।
समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में मंडी हाउस का नजारा दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास इंद्रप्रस्थ रोड से भैरों मार्ग की ओर भी भारी बारिश हो रही है। साथ ही कर्तव्य पथ पर भी झमाझम बारिश हुई है।

कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 19 और 20 फरवरी को कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। पहाड़ी राज्यों समेत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का अनुमान था। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से मौसम साफ हो गया है।
पंजाब में 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा और बर्फबारी (64.5 - 115.5 मिमी) होने की संभावना है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी का दौर, बढ़ी ठिठुरन, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम
जम्मू-कश्मीर और लदाख में 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा और बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 तारीख तक भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 19-21 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा की गतिविधि होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Delhi Water Bill OTS: 'दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट', पानी के बिलों को लेकर बोले सीएम केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications