Uttarakhand weather: बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम में जमकर बर्फबारी,फरवरी में मौसम मेहरबान,अब ये है अपडेट
उत्तराखंड में इन दिनों प्रकृति जमकर मेहरबान नजर आ रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे पूरे पहाड़ों में मौसम सुहावना हो गया है। फरवरी जाते जाते प्रकृति ने पूरे इलाकों में सफेद चादर ओढ़ी हुई है।

बदरीनाथ धाम में सोमवार से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां दो फीट से अधिक ताजी बर्फ जम चुकी है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और औली में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। फरवरी माह में दूसरी बार बारिश और बर्फबारी से काश्तकारों ने राहत की सांस ली है।
बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है। गोपेश्वर-मंडल-चोपता हाईवे भी बर्फबारी के चलते बंद पड़ा है। औली मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन बना हुआ है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे भी सुक्की से लेकर गंगोत्री तक बंद है। जिस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।
पहाड़ में सोमवार शाम से ही मौसम खराब रहा और चारों धामों में बर्फबारी हुई। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती व माणा घाटी में बर्फ गिरी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ में आधा फीट, केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री-यमुनोत्री में छह इंच ताजी बर्फ जमी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड लौट आई है।
राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर में कई बार हल्की बूंदाबांदी के बाद देर रात बारिश होने से ठंड बढ़ गई। मंगलवार को दिन में हल्की छूप निकली। जिससे मौसम सामान्य हो गया है। बीते दो दिनों से बदला मौसम आज भी बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी को भी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications