Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बढ़ी गर्मी, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update: मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मानसून की विदाई के साथ गर्मी बढ़ गई है। कई जगहों पर पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जिसकी वजह लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज बारिश की संभाना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

Weather Update

दिल्ली में पारा बढ़ा

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान साफ रहेगा और पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में मौसम का हाल इसी तरह रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाड, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना जैसे अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की मौसमी स्थिति रहने की उम्मीद है, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके विपरीत, झारखंड, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में केवल हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बनने वाले कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने शनिवार तक उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, साथ ही एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। द

क्षिण बंगाल में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी जिलों में संभावित भूस्खलन की चिंता बढ़ गई है।

कहां कितना रहा तापमान
दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पटना, लखनऊ और भोपाल जैसे अन्य शहरों में अधिकतम तापमान थोड़ा कम है, जो 29 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

वापसी कर सकता है मानसून

आईएमडी ने देश से मानसून की वापसी जारी रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से मानसून की वापसी होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+