बुरी खबर: चिपचिपाती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, जानिए कब बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली, 26 जून। चिलचिलाती धूप, गर्मी और लू से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जुलाई तक देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून कमजोर रहेगा, हालांकि महीने के मध्य से भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि साल के इस इंतराल में भारत में अच्छे मानसून की संभावना होती है, आम तौर पर इस समय देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

मानसून कमजोर हुआ

मानसून कमजोर हुआ

हालांकि इस बार स्थिति पहले से अलग है क्योंकि स्थानीय परिस्थितियों के कारण मानसून कमजोर हो गया है जो इसके उत्तर भारत की ओर बढ़ने की गति को रोक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के कमजोर होने की शुरुआत 21 जून से हुई थी और इसके 29 जून से 5 जुलाई तक और कमजोर होने की संभावना है, इसके बाद इसके फिर से मजबूत होने की उम्मीद है। इस साल देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश के साथ मानसून की शुरुआत हुई।

मानसून की राह देख रहा उत्तर भारत

मानसून की राह देख रहा उत्तर भारत

लेकिन उत्तर भारत के कई इलाके अभी भी मानसून की राह देख रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले तक मानसून के फैलने की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक समय पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की थी कि यह 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि कई मौसमी घटनाओं के कारण इसकी उत्तर की ओर बढ़ने की गति धीमी हो गई है। 21 जून से मानसून देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में सक्रिय बना हुआ है, जबकि दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो रही है।

इन राज्यों में सोमवार तक हो सकती है बारिश

इन राज्यों में सोमवार तक हो सकती है बारिश

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सोमवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद कम से कम एक हफ्ते तक मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। आईएमडी के विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थानीय मौसमी कारकों से शुरू होने वाला एक 'अस्थायी चरण' है। मानसून कभी भी करवट बदल सकता है।

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के आसपास चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic rotation) जैसी स्थिति है, जिस वजह से बिहार में अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना है। हालांकि सभी जिलों में एक साथ बारिश की संभावना से इनकार किया गया, क्योंकि स्थानीय प्रभाव से बने बादलों को मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिहार के साथ चक्रवात झारखंड में भी अपना असर दिखाएगा। जिस वजह से वहां पर भी अगले दो-तीन दिन बारिश होगी।

दिल्ली का क्या है हाल?

दिल्ली का क्या है हाल?

राजधानी दिल्ली का भी गर्मी से बुरा हाल है। हालांकि दो दिनों से उसके कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी वहां पर झमाझम बारिश हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि राजधानी में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून आ सकता है। वहीं चक्रवात की स्थिति के चलते अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+