Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में 5 दिनों तक बारिश की संभावना, दिल्ली में जमकर हुई बारिश

Weather Update: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश देखने को मिल रही है, जिसने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

बता दें कि देश की राजधानी में बीती रात मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। दिल्ली में कई जगह पर रात में काफी तेज बारिश देखने को मिली है। भारी बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से जरूर राहत मिली है।

weather

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को अपडेट जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है कि ईस्ट सेंट्रल और नॉर्थवेस्ट भारत के हिस्सों में अगले पांच दिनों तक सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में 24-28 जून तक बारिश की संभावना है। 25 जून को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 24-28 जून तक सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यहां 24-26 जून के बीच सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 25-26 जून को बारिश हो सकती है। ईस्ट राजस्थान में 25-28 जून तक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि साऊथवेस्ट मानसून अरब सागर में और मजबूत हो गया है, जिसका असर महाराष्ट्र के कई हिस्सों, कर्नाटक के बाकी के हिस्से पर और तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+