Weather Update: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, जम्मू कश्मीर के कुपावाड़ में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ओलावृष्टि का वीडियो भी जारी किया है। इतना ही नहीं, बिहार के शिवहार में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि आज और अगले तीन दिन काफी बारिश होने की संभावना जताई गई।

सभी जिला प्रशासन को आपदा की तैयारी करने का निर्देश मिला है। आज हमने एक बैठक की जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी आधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। तो वहीं, यूपी के लखनऊ में भारी बारिश हुई है।
भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद का छज्जा ढह गया। इस कारण रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। इस बीच, IMD के वैज्ञानिक डॉ.नरेश कुमार ने कहा कि मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है।
इतना ही नहीं,मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
गुजरात में 29 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, गुजरात के मध्य और दक्षिण के जिलें वडोदरा, छोटाउदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 28 सितंबर को सौराष्ट्र के पोरबंदर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 सितंबर को जूनागढ़, अमरेली, गीर सोमनाथ, भावनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, आनंद, महिसागर, दाहोद, पंचमहाल, अरावली में बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications