Weather Update: भारत के इन राज्यों में 15 अप्रैल से चलेगी लू, इन इलाकों में बारिश की संभावना
Weather Update: भारत के इन राज्यों में 15 अप्रैल से चलेगी लू, इन इलाकों में बारिश की संभावना
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार यानी 15 अप्रैल से लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, "13, 16 और 17 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी।''
Recommended Video

जानें किन राज्यों में कैसा होगा मौसम
13 और 14 अप्रैल को बिहार में लू चलेगी। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक झारखंड में, 15 से 17 अप्रैल के दौरान पश्चिम राजस्थान में, गुजरात में 15 और 16 अप्रैल को, हरियाणा-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। वहीं पंजाब में 17 अप्रैल को हीटवेव देखने को मिलेगी।

अगले 24 घंटे कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। गुजरात में 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच, मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी बारिश
इस बीच आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications