Weather Update: दिल्ली में शीतलहर को लेकर IMD का अलर्ट, ठंड को लेकर जारी की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली में आज और कल कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर चल सकती है। जिसकी वजह से पारा काफी कम हो सकता है। इसके साथ ही 12 और 13 दिसंबर को घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।

सुबह और शाम को घने कोहरे की वजह से लोगों को देखने में दिक्कत हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आज का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। दिल्ली में न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक जा सकता है।

weather

मौसम विभाग का कहा है कि आज पूरे एनसीआर में इस ठंड का सबसे सर्द दिन रहने वाला है। जिसके देखते हुए मौसम विभाग ने शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर का यह अलर्ट जारी किया है।

आने वाले दिनों में धूम कम देखने को मिलेगी और सर्दियों का असर बढ़ता जाएगा। दिन में शीतलह की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हवा की रफ्तार 10-12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

उत्तरी पहाड़ों में भारी बर्फबारी ने दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जहां तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जोकि अगले एक-दो दिन तक जारी रहेगी। ऐसे में ठंडी हवाओं का असर दिखना शुरू होगा। मौसम में यह बदलाव न केवल दिल्ली बल्कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को भी प्रभावित करेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में बादल छा सकते हैं, साथ ही कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। लेह-लद्दाख से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अलर्ट में हिमाचल के मैदानी इलाकों में संभावित बर्फबारी का संकेत दिया गया है, हालांकि उत्तराखंड के निचले इलाकों में बर्फबारी नहीं हो सकती है, लेकिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।

इससे पहले आखिरी बार दिसंबर के शुरुआती हफ्तों में तापमान के पांच डिग्री से नीचे 2011 में गया था। इस साल सर्दियां देर से शुरू हुई है लेकिन अब पारा तेजी से नीचे जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+