Weather Update Today: होली पर बरसेंगे बदरा, कई राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है और इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसे जानना आपको जरूरी है।

Weather Update Today:

Weather Update Today: होली के पर्व पर आज दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव हो सकता है, हालांकि सुबह से दिल्ली में हल्के बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की हवाएं भी चल रही हैं तो वहीं देश के दूसरे कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है। एमपी में तो कल से ही मौसम बिगड़ा हुआ है जबकि महाराष्ट्र में भी बेमौसम बरसात ने लोगों को काफी तंग किया हुआ है तो वहीं राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, असम एवं अरुणाचल में भी बारिश हो रही है और आज के बाद इन जगहों में मौसम में बदलाव होगा और तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

फिलहाल होली पर मौसम नमी वाला रहने वाला है तो वहीं दिल्ली में आज और कल दोनों दिन बादलों का डेरा रहेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है। हालांकि यहां की हवा आज भी प्रदूषित है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 219 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 217 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 282 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -238 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 298 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 232 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी में भी आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

Weather Update Today

कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहने वाला

जबकि दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहने वाला है तो वहीं हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी मौसम गीला रहेगा और एमपी के इंदौर, उज्जैन , सागर, रीवा, में आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है तो वहीं महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गई है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+