Weather Today Live: यूपी के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत
Weather Today Live: उत्तर भारत में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली एनसीआर में भी लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।
तो वहीं, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बरकरार रहेगी। बिहार, यूपी में भी राहत के आसार नहीं है। मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड में लू के लिए अलर्ट जारी है।

मौसम की ताजा जानकारी पढ़ते रहिए इस लाइव ब्लॉग में, पल-पल की जानकारी के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश
लंबे समय तक सूखे के बाद बुधवार को देहरादून और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के शिमला और आस-पास के इलाकों में आंधी और बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई। देहरादून में, जहां दिन में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, तेज हवाओं के साथ बारिश के आने से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई।
Weather: दिल्ली में कब आएगा मानसून?
Weather Updates: दिल्ली में कब आएगा मानसून? IMD ने बता दी तारीख, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
अगले कुछ घंटों में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, NCR (लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications