Weather Updates: दिल्ली में कब आएगा मानसून? IMD ने बता दी तारीख, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं, कई प्रांतों में पारा 45 पार ही चल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार , पंजाब, हरियाणा में जमकर आसमान से आग बरस रही है।
तो वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 30 जून के आसपास मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा और झमाझम बारिश होगी इसलिए गर्मी का प्रकोप अब बस 8-10 दिन ही देखने को मिलेगा।

खास बात ये है कि अगर मानसून तीस को दिल्ली पहुंच रहा है तो इससे पहले यहां पर प्री मानसून गतिविधियां चालू हो जाएंगी यानि की बारिश का दौर अब जारी होने वाला है।
आज यहां पारा तो 40 पार ही रहेगा लेकिन शाम तक बदलेगा मौसम
अगर आज के मौसम की बात करें तो आज यहां पारा तो 40 पार ही रहेगा लेकिन दोपहर बाद यहां पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का अपडेट काफी राहत भरा
फिलहाल मौसम विभाग का ये अपडेट काफी राहत भरा है क्योंकि गर्मी और पानी की किल्लत झेल रहे दिल्लीवाले ऊपर वाले से लगातार बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।केवल लू और पसीना ही दिल्ली को परेशान नहीं कर रहा है बल्कि यहां प्रदूषण भी चरम पर है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 297 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 291 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 249 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 328 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -259 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -328 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और बंगाल में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यहां पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और राजस्थान में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications