Bengal Kolkata Aaj Ka Mausam: कोलकाता में बारिश से राहत नहीं, बंगाल के बाकी हिस्सों के लिए भी IMD का अलर्ट
Bengal Kolkata Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 9 से 11 दिसंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत की ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दोनों राज्यों पर पड़ रहा है। खास तौर पर तटीय इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। तेज हवाओं की वजह से कोलकाता के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लोगों को हल्की ठंड लगेगी।
बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान आंधी, गर्जन और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 11 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Bengal Kolkata Aaj Ka Mausam: बारिश से राहत नहीं
- कोलकाता में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया और बांकोड़ा के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- बारिश और तेज हवाओं की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, सड़कों पर भी पानी भर गया है।
यह भी पढ़ें: Kolkata News: अब कोलकाता से यूपी का सफर होगा 6 घंटे में, 4 राज्यों को जोड़ने वाले मेगा प्रोजेक्ट पर आया अपडेट
IMD ने यात्रा को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, कोस्टल ओडिशा के बालासोर, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर और शाम के समय बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के इस सिस्टम के चलते दोनों राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 22-24°C तक रहने का अनुमान है। ठंड से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में हल्की चिपचिपाहट बनी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में CEO ऑफिस में सुरक्षा चुक पर ECI सख्त, कोलकाता पुलिस से मांगा जवाब
शुक्रवार से मौसम में होगा सुधार
- IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के साथ 11 दिसंबर से दोनों राज्यों में मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। बारिश की तीव्रता कम होगी और तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
- मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान घरों में रहने, खुले क्षेत्रों से बचने और मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है।
- दोनों राज्यों में तटीय इलाकों और जलाशयों में मछुआरों को नाव लेकर उतरने से मना किया गया है। इसके अलावा, नदियों और जलाशयों के किनारे रहने वालों को भी सुरक्षित रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee: वंदे मातरम पर बहस! ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- बंगाल के महान नेताओं की अनदेखी क्यों?












Click it and Unblock the Notifications