Kolkata News: अब कोलकाता से यूपी का सफर होगा 6 घंटे में, 4 राज्यों को जोड़ने वाले मेगा प्रोजेक्ट पर आया अपडेट
Kolkata News: देश में सड़कों और एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार का काम चल रहा है। भारमाला प्रोजेक्ट के तहत उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सड़कों के जरिए जोड़ने का काम चल रहा है। लोगों के पास सड़क मार्ग के जरिए लंबी यात्रा आसान और आरामदेह बनाने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के चंदौली से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा कोलकाता-चंदौली एक्सप्रेसवे आने वाले वर्षों में यात्रा समय को लगभग आधा कर देगा। फिलहाल चंदौली से कोलकाता तक सड़क मार्ग से जाने में 13-14 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होते ही यह दूरी मात्र 6 घंटे में तय की जा सकेगी।

Chandauli Kolkata Expressway से जुड़ेंगे देश के 4 राज्य
- इस परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अनुमान है कि यह एक्सप्रेसवे 2028 तक पूरी तरह चालू हो सकता है।
- लगभग 24,275 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह एक्सप्रेसवे कुल 686 किमी लंबा और 100 मीटर चौड़ा होगा।
- इसके शुरू होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों की कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे आर्थिक गतिविधियां, व्यापार और पर्यटन गति पकड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Kolkata: बांग्लादेश डिपोर्ट किए 6 लोग निकले भारतीय, कोर्ट में खुली पोल, अब लाना होगा वापस
Kolkata News: कोलकाता पहुंचना सड़क मार्ग से होगा आसान
इस हाई-स्पीड कॉरिडोर से भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, बोकारो, रांची और पुरुलिया जैसे शहरों को लाभ मिलेगा। एक्सप्रेसवे चंदौली से शुरू होकर कई अहम मार्गों से होते हुए कोलकाता तक पहुंचेगा। चंदौली जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 22 किमी होगी। यह क्षेत्र के 31 गांवों को कवर करेगा। अधिकांश जगहों पर निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। भूमि विवाद के कारण जहां काम रुका था, उस विवाद को भी सुलझा लिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में किया था। यह भारतमाला परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2019 में मंजूरी मिली थी। अन्य राज्यों में इससे जुड़ी कई परियोजनाओं पर भी काम पहले से चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Kolkata Rain बनी चुनावी बहस, BJP-TMC आमने सामने, ममता ने जलजमाव के लिए CESC को ठहराया जिम्मेदार
इस एक्सप्रेसवे से आगे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की योजना है। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से जोड़कर जम्मू-कश्मीर तक एक सुचारु व तेज यात्रा मार्ग उपलब्ध कराया जा सकता है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications