Pics: यूपी में बारिश तो दिल्ली में मौसम साफ

भोपाल | भोपाल सहित मध्य प्रदेश राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह बदली छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में सुबह में आसमान में बादलों का डेरा रहा। हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईये जानते हैं मध्य प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा

उप्र में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। पूर्वी इलाकों में शुक्रवार सुबह भी बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

बिहार में साफ रहेगा मौसम

बिहार में साफ रहेगा मौसम

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्धि का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम में बदलाव

मौसम में बदलाव

भोपाल| भोपाल सहित मध्य प्रदेश राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह बदली छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

धूप निकली

धूप निकली

शिमला। शिमला समेत राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बढ़िया धूप निकली है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+