मौसम का हाल: समय से पहले होगी बारिश, किसानों के लिए खुशखबरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार की बारिश किसानों के लिए खुशखबरी ला सकती है।
नई दिल्ली। जून के पहले सप्ताह में दक्षिण पश्चिमी मानसून केरल पहुंच सकता है। यह दावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किया दक्षिणी अंडमान समुद्र और निकोबार द्वीप पर हुई समय से पहले बारिश के बाद किया।
मौसम विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की मजबूती और गहराई और लगातार बादल बनने की प्रक्रिया के साथ दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हुई दक्षिण पश्चिमी मानसून की समये से पहले बारिश हुई। आम तौर पर, अंडमान समुद्र में प्रवेश करने के बाद, मानसून केरल के तट पर पहुंचने में लगभग 10 दिन लगते हैं।

मौसम बन रहा है अनुकूल
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणपश्चिमी बंगाल की खाड़ी में सभी समय से पहले बारिश के लिए अनूकूल मौसम बन रहा है। मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बीते हफ्ते जानकारी दी थी कि मौसम विभाग इस वर्ष बारिश सामान्य होगी।
इस साल 96 फीसदी रेनफॉल की संभावना है जिसमें उन्होंने 5 फीसदी के अंतर की बात भी ही थी। जून के पहले सप्ताह में मौसम विभाग बारिश पर अपनी अगली भविष्यवाणी करेगा।
किसानों के लिए खुशखबरी
वहीं सोमवार को कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में , तटीय कर्नाटक के अधिकतर जगहों पर और तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पर अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य मानसून से कृषि उत्पादन को बढ़ावा होने की उम्मीद है। कृषि भूमि के लिए बारिश के पानी की सख्त जरूरत होती है और इससे जलाशयों का स्तर बढ़ता है।
सामान्य बारिश के चलते पेयजल की आपूर्ति में सुधार और पानी से बनने वाली बिजली के उत्पादन में भी सुधार आएगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications