Weather: कभी सर्द तो कभी गर्म..., मार्च में मौसम ने ऐसे बदला मिजाज, 73 सालों में 10वां सबसे कोल्ड रहा महीना

Weather report March 2023: मार्च 2023 में शुरुआती के दो हफ्तों में आपको गर्मी का सामना करना पड़ लेकिन आखिर के दो हफ्ते सहसे ठंडे बीते।

Weather report March 2023

Weather Update: कभी सर्द और कभी गर्म... मार्च के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मार्च 2023 में पिछले कुछ सालों में बीते मौसम की औसत तुलना में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। मार्च के शुरुआती दो सप्ताह सबसे गर्म रहे और बाकी के दो हफ्ते सबसे ठंडा रहा। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 73 सालों में ये ऐसा 10वां मार्च का महीना है, जो सबसे कोल्ड रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ग्रिडिड डेटासेट के मुताबिक भारत में 29 मार्च तक औसत अधिकतम तापमान 30.35 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये तापमान 1981-2010 के औसत से 0.96 डिग्री कम है। जिसे आईएमडी द्वारा सामान्य तापमान माना जाता है।

आईएमडी ने बताया है कि 1951 के बाद से अब तक ये 12वां सबसे ठंडा साल रहा है। अगर जनवरी को छोड़ दिया जाए तो ये आईएमडी ने डेटा ग्रिड के मुताबिक 13वां सबसे गर्म मौसम रहा था। कुल मिलाकर देखा जाए तो बीते मार्च महीने में आपको गर्मी का भी एहसास हुआ और ठंडी का भी।

मार्च के शुरुआती हफ्ते रहे सामान्य से ज्यादा गर्म

मार्च के शुरुआती दिनों के लिए आईएमडी ने कहा था कि इस साल मार्च महीने में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है। 28 फरवरी को आईएमडी ने मार्च-मई की अवधि के तापमान का पूर्वानुमान बताते हुए कहा था कि देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च सामान्य से अधिक गर्म रहने की उम्मीद है।

मार्च के पहले दो हफ्ते तो आईएडमी के पूर्वानुमान के मुताबिक ही बीत रहे थे। तापमान सामान्य से 1.1 और 1 डिग्री ज्यादा गर्म था। शुरुआती के दोनों हफ्ते 1951 के बाद से 22वें सबसे गर्म दिन था। 7 मार्च को छोड़कर 1 मार्च से 15 मार्च तक सभी दिन सामान्य से अधिक गर्म थे।

फिर तापमान में आई अचानक गिरावट

हालांकि, पहले दो हफ्तों के बाद, भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमानस में गिरावट दिखने लगा। 16 मार्च के बाद से हर दिन सामान्य से कम से कम 1.3 डिग्री ठंडा रहने लगा। औसतन 21 मार्च से 28 मार्च तक सामान्य से 3.5 और 2.3 डिग्री ज्यादा ठंड था। 1951 के बाद से 21 मार्च से 28 मार्च अब तक का सबसे ठंडा सप्ताह बन गया। और उसके बाद वाला चौथा सबसे ठंडा सप्ताह बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+