Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रयागराज में आज से बारिश, कई दिनों तक जारी रह सकती है बूंदाबांदी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22 से 25 जनवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं 22 और 23 जनवरी की रात को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 26 और 27 जनवरी को भी शहर में बारिश होने की संभावना है। प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते लाखों लोग जमा हैं, ऐसे में बारिश के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में मंगलवार तड़के से ही हो रही बारिश

दिल्ली में मंगलवार तड़के से ही हो रही बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार तड़के से ही बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज में भी 22 मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और रात में बारिश हो सकती है। प्रयागराज में बारिश का सिलसिला आज से शुरू होकर लगभग 4 से 5 दिनों तक जारी ह सकता है।

कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन

कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से रामनगर-उधमपुर का रास्ता बंद हो गया है। काघोट में रास्ते पर पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर जाने के चलते रास्ता बंद है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में आज तेज बारिश

जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में आज तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर मंगलवार को तेज बारिश का अनुमान है। कई जगहों पर सुबह से ही बारिश हो रही है। तीनों राज्यों में देर रात तक तेज बारिश हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+