मौसम रिपोर्टः तेज हवाओं के साथ चढ़ा गर्मी का पारा
जैसे-जैसे गर्मी के दिन आगे बढ़ रहे हैं लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सोमवार को तेज गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।
जैसे-जैसे गर्मी के दिन आगे बढ़ रहे हैं लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सोमवार को तेज गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम का रुख ऐसा बदला कि कई जगह आंधी के भी आसार नजर आने लगे। दिल्ली में सोमवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले पांच दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ पारा एक से दो डिग्री बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की सम्भावना जतायी है। स्काईमेट के मुताबिक असम और केरल में बारिश हो सकती है।
हालांकि भारत के अन्य हिस्सो में गर्मी का पारा और बढ़ेगा। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह मौसम खुशनुमा रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया पारा भी बढ़ता गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।












Click it and Unblock the Notifications