Weather Report: सर्दी के विकराल रूप से त्रस्त उत्तर-भारत

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को शीतलहर का असर तेज हो गया, जबकि लेह और करगिल में मंगलवार रात का तापमान हिमांक से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा शीतलहर का असर बुधवार तक जारी रहेगा और इसके बाद राज्य में बारिश और हिमपात की संभावना है।

आईये जानते हैं जम्मू एवं कश्मीर के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बारिश व ओले के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शीतलहर का असर बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में जम गए पानी से आलू और सरसों की फसल प्रभावित होगी।

पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा अपेक्षाकृत कुछ कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार सुबह कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार और सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली में सुबह मौसम सर्द रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रही। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 20 रेलगाड़ियों के अवागमन में विलंब हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली 16 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

पटना। राज्य मे शीतलहर का प्रकोप जारी है और सुबह हुई बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। राजधानी सहित कई हिस्सों में दिन चढ़ने के बावजूद आसमान पर बादल घिरे हुए हैं और धुंध बरकरार है। बदले मौसम का जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को शीतलहर का असर तेज हो गया, जबकि लेह और करगिल में मंगलवार रात का तापमान हिमांक से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा शीतलहर का असर बुधवार तक जारी रहेगा और इसके बाद राज्य में बारिश और हिमपात की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+