दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, अभी और बढ़ेगी सर्दी, स्कूलों को बंद करने का आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत ठंड के प्रकोप में है। दिल्ली से शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हाड़तोड़ ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
Recommended Video

22 सालों में सबसे सर्द दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। दिल्ली के इस तापमान ने 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शीतलहर के कारण ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजधानी का तापमान फिलहाल कई पहाड़ी इलाकों से भी कम हो गया है। दिल्ली में नजफगढ़ दिन के समय सबसे ठंडा बना रहा। यहां का अधिकतम तापमान महज 11.1 डिग्री रहा। जबकि पूसा का तापमान 11.7 डिग्री रहा। दिसंबर में दिल्ली के इस तापमान ने 22 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को राजधानी का तापमान 11.3 डिग्री रहा था, जो सबसे कम है। इसके बाद साल 1992 से दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गया था।

अभी नहीं मिलेगा राहत
आपको बता दें कि अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक यहीं स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। जिसके कारण राजधानी में गलन की स्थिति बन गई है। वहीं बादल की वजह से धूप नहीं निकल पा रहा है। ये हालात और बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।

स्कूलों को बंद करने का आदेश
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत न मिलने की आशंका जताई है। गुरुवार को तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों को 19 और 20 दिसंबर को बंद कर दिया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सभी स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications