10 साल बाद जून में इतनी झुलसी दिल्ली, कम बारिश का बना रिकॉर्ड लेकिन जुलाई में बदलेंगे हालात

नई दिल्ली। राजधानीवासियों को इस बार गर्मी ने बुरी तरह से झुलसा दिया है, इस साल जून में यहां इतनी गर्मी पड़ी जितनी पिछले पूरे दस साल में नहीं पड़ी थी, आपको जानकर हैरत होगी कि इस बार दिल्ली में जून के महीने में मात्र 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जो 204 एमएम बारिश के औसत से बहुत ज्यादा कम है, लेकिन मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि जुलाई में देर से पहुंचने वाला मॉनसून जून की पूरी भरपाई कर देगा और यहां पर झमाझम बारिश होगी।

24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली में मॉनसून देगा दस्तक

24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली में मॉनसून देगा दस्तक

विभाग ने अनुमान है कि 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली में मॉनसून पहुंचने वाला है और इस दौरान यहां पर जमकर बारिश होगी, हालांकि तेज बारिश का अनुमान उसने 15 जुलाई के आस-पास लगाया है। भारतीय मौसम विभाग में कहा कि अगले 48 घंटे में निम्न दबाव के क्षेत्र में विस्तार हो सकता है, जिसकी वजह से यह चांस बनता दिख रहा है कि दिल्ली में 6 जुलाई तक मॉनसून पहुंचेगा।साल 2018 में जुलाई के महीने में दिल्ली में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी।

आज हुई हल्की बारिश

आज हुई हल्की बारिश

राजधानी के कुछ इलाकों और एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है, जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश का यह दौर रोज चलेगा। अभी भी राजधानी के कई इलाकों मे हल्के बादल छाए हुए हैं, ऐसे में शाम तक यहां फिर से बारिश हो सकती है।

मॉनसून की असली शुरुआत 6 जुलाई से

मॉनसून की असली शुरुआत 6 जुलाई से

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कह है कि 5 और 6 जुलाई को गरज बढ़ने की संभावना है, स्काईमेट के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मॉनसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है, फिलहाल गर्मी से उबल रहे दिल्लीवासी पूरी शिद्दत से बादल के बरसने का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद जताई जा सकती है कि कुछ घंटों बाद ही उनका इंतजार पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+