Weather Report: सर्दी के सितम से परेशान दिल्ली, यूपी, एमपी और बिहार

नई दिल्ली| दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही और घना कोहरा छाए रहने के कारण 59 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं। लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आसार हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 59 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में आंशिक तौर पर बादल घिरे रहेंगे।"

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार रात से ही शीतलहर का असर और बढ़ गया है। तापमान गिरने की वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के रुख में बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिन बढ़ने के साथ कोहरा छंटा है और गुनगुनी धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव न होने की संभावना जताई है।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली की तरफ आ रहीं 59 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में आंशिक तौर पर बादल घिरे रहेंगे।"

बिहार

बिहार

पूरे बिहार में ठंड पुराने तेवर में लौट आई है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तामपान में अंतर कम होने के कारण दिनभर ठंड महसूस की जा रही है। शनिवार को पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ चुभन रही। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।

राजस्थान

राजस्थान

राजधानी जयपुर में कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया है। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे की वजह से शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+