दिल्ली में बीती रात बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत

नई दिल्ली। देश की राजधानी में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। बीती रात हुई बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली एनसीआर में मामूली बूंदाबादी और आंधी के चलते लोगों को कुछ हद तक राहत मिली थी। देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

rain

बिहार में गर्मी का यह आलम है कि पिछले दो दिनों में तकरीबन 48 लोगों की जान जा चुकी है। गर्मी के कहर को देखते हुए बिहार के सभी सरकारी स्कूलों को 22 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। सोमवार को गर्मी ने तमाम जगहों पर कई रिकॉर्ड कायम किए। उत्तर भारत में चल रही लू की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक सोमवार को देश की अलग-अलग जगहों पर नोट किए गए तापमान में बिहार का हेहरी इलाका सबसे गर्म रहां, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा बिहार के पटना में 45 डिग्री, बिहार के गया में 44.4 डिग्री, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 44.2 डिग्री, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 43.9 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री, उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.2 डिग्री, तेलंगाना के भद्राचलम में 43.2 डिग्री, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 43.2 डिग्री और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 43.2 डिग्री तापमान नोट किया गया। वहीं सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून में बारिश हुई। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 जून यानी रविवार से अगले एक हफ्ते तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना जताई थी। उत्तराखंड के कई इलाकों में 16 जून से लेकर 19 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, 19 जून के बाद इस बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन यह 2-3 दिनों तक जारी रहेगी। यानी मॉनसून से पहले होने वाली यह बारिश गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ समय के लिए राहत दिला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+