Weather News Update: क्या आज दिल्ली में बनेगा बारिश का माहौल? जानें यूपी और महाराष्ट्र का IMD अलर्ट

Weather News Update: सितंबर अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में मौसम अपना रंग लगातार बदलता नजर आ रहा है। एक तरफ, दिल्ली में उमस बढ़ती जा रही है। सूरज देवता का ताप लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। वहीं, इंद्र देव मेहरबान होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली , उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि यूपी में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी है, जहां तेज बारिश और तूफान का अनुमान है।

Weather News Forecast

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी मंगलवार को दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहेगा। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहेगा। धूप के कारण उमस थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश की राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद 25 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

वायु गुणवत्ता पर अपडेट
दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी तक ठीक बनी हुई है। सोमवार सुबह 9 बजे AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 158 दर्ज किया गया, जिसे 'मध्यम' श्रेणी में माना जाता है। इसके चलते दिल्ली की हवा में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बच्चों और सांस से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने 23 सितंबर से कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। 24 और 25 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

महाराष्ट्र का मौसम अपडेट?
महाराष्ट्र में कई जगहों पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पालघर, ठाणे, नासिक, कोल्हापुर समेत कई जिलों में बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। 24 से 28 सितंबर तक इन क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है।

मुंबई में अगले कुछ दिन का पूर्वानुमान

  • 24 सितंबर: तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहेगा, आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है।
  • 25 सितंबर:न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। भारी बारिश हो सकती है।
  • 26 सितंबर: तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच रहेगा, मध्यम बारिश का अनुमान है।
  • 27-28 सितंबर: लगातार बारिश होने की संभावना बनी रहेगी, तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।

महाराष्ट्र के इन इलाकों में रहे सावधान
आईएमडी ने पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और अन्य जिलों के लिए तेज हवाओं और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसलिए यहां के निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+