जनवरी में मौसम ने दिखाए हैरान करने वाले तेवर, दिल्ली में 13 साल बाद दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

साल की शुरुआत में ही दिल्ली में मौसम ने 13 साल बाद एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

नई दिल्ली। Delhi Weather Report. देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस समय शीत लहर और कोहरे की मार झेल रहा है। जनवरी का महीना बीत चुका है, लेकिन मौसम के सर्द तेवर अभी भी कायम हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि फिलहाल कुछ दिन ठंडी हवाओं और कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी और बिहार के कई हिस्सों में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही दिल्ली को लेकर भी मौसम विभाग ने एक बड़ी जानकारी दी। दरअसल, दिल्ली में 13 साल बाद मौसम ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

13 साल बाद बनाया दिल्ली ने ये रिकॉर्ड

13 साल बाद बनाया दिल्ली ने ये रिकॉर्ड

वेबसाइट 'द वेदर चैनल' के मुताबिक, दिल्ली में इस साल जनवरी महीने के दौरान ऐसे सात दिन रिकॉर्ड किए गए हैं, जो बीते 13 सालों में सबसे ज्यादा ठंडे और शीत लहर वाले रहे हैं। इससे पहले साल 2008 में ऐसे 12 दिन दर्ज किए गए थे। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में शीत लहर के हालात बने हुए हैं। जनवरी के दौरान दिल्ली में लोगों को ना केवल सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं का सामना करना पड़ा, बल्कि तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान रहा 7 डिग्री

दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान रहा 7 डिग्री

मौसम विभाग ने अपने अपडेट में आगे बताया कि जनवरी में पूरे महीने के दौरान दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्य तौर पर यह 7.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। हालांकि दिन के तापमान में स्थिरता देखी गई और पिछले साल के मुकाबले केवल 2 सबसे ज्यादा ठंडे दिन दर्ज किए गए। पिछले साल यह संख्या तीन थी। वहीं 22 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो महीने का सबसे ऊंचा तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जनवरी का आखिरी दिन भी रहा बेहद सर्द

जनवरी का आखिरी दिन भी रहा बेहद सर्द

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 31 जनवरी को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई और पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हाल के वर्षों में दिल्ली में जनवरी महीने के आखिर में इतना ठंडा मौसम रहना बहुत ही चौंकाने वाला है। वहीं, फरवरी में भी अगले दो-तीन दिन तक मौसम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट दिया है, जिसके चलते महीने का पहला दिन अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिन 7 से 9 डिग्री तक रह सकता है तापमान

अगले दो दिन 7 से 9 डिग्री तक रह सकता है तापमान

गौरतलब है कि किसी क्षेत्र में मौसम विभाग उस वक्त शीत लहर की घोषणा करता है, जब लगातार दो दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहता है। इसके अलावा अगर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियम कम रिकॉर्ड किया जाए, तब भी शीत लहर की स्थिति मानी जाती है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉ़र्ड किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+