मुंबई में आज भी होगी भारी बारिश, जम्मू- कश्मीर में स्कूल बंद

Weather Live Updates In Hindi: देश के आधे से ज्यादा राज्यों में मानसून पहुंच चुका है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तो बारिश ने एकदम से उत्पात मचा दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और महाराष्ट्र में तो भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं असम में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बदलते मौसम पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहे।

Weather Live Updates In Hindi:

LIVE Feed
Jun 26, 2023, 9:48 AM IST
राजस्थान

श्री गंगानगर में तेज बारिश

राजस्थान के श्री गंगानगर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 26, 2023, 9:47 AM IST
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में हुई भारी बारिश

श्रीनगर में बारिश हुई, बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ, यहां के कई जिलों में बरसात के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
Jun 26, 2023, 9:15 AM IST
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद

भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कक्षा 10 तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।
Jun 26, 2023, 9:13 AM IST
महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश की आशंका

बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 31 मिमी बारिश हुई है और आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है।
Jun 26, 2023, 9:00 AM IST
असम

बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम के बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है और लगभग 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 26, 2023, 8:15 AM IST
उत्तराखंड

ऑरेंज अलर्ट जारी

नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Jun 26, 2023, 6:27 AM IST

अन्य रास्ते भी बंद

मंडी-कुल्लू राजमार्ग जाने वाले अन्य रास्तों को भी खराब मौसम की वजह से बंद कर दिया गया है।
Jun 26, 2023, 6:26 AM IST

मंडी-कुल्लू राजमार्ग बंद

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बारिश की वजह से बंद क दिया गया है। खराब मौसम को देखते हुए किसी भी तरह की अनहोनी ना हो इसके लिए इस हाईवे को बंद कर दिया गया है।
Jun 26, 2023, 12:53 AM IST

मंडी के बागी में अचानक आ गई बाढ़

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के चलते ​​मंडी के बागी में अचानक बाढ़ आ गई। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 25, 2023, 11:31 PM IST
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश में बह गई कई वाहन, JCB की मदद से निकाले गए

लगातार बारिश हिमाचल में किस कदर कहर बरपा रही है, इसका अंदाजा इसी से होता है कि शनिवार रात कुल्लू के मोहल में भारी बारिश में कई वाहन बह गए और क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी वाहन की मदद से वाहनों को निकाला गया।
Jun 25, 2023, 11:29 PM IST
हिमाचल प्रदेश

बादल फटन से कई इलाकों से संपर्क कटने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में पधर के डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में पराशर झील के पास अचानक आई बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। मंडी जिला पुलिस के अनुसार, मंडी पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सड़क संपर्क टूट गया है।
Jun 25, 2023, 11:27 PM IST
हिमाचल प्रदेश

किन इलाकों में अधिक खतरा, IMD ने बताया

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कांगड़ा शहर के कई हिस्सों में जलभराव के अलावा फ्लैश फ्लड की चेतावनी हालात को गंभीर बना रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अचानक बाढ़ का खतरा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ जलक्षेत्रों में है। कई क्षेत्रों में मध्यम से उच्च जोखिम की आशंका है।
Jun 25, 2023, 11:19 PM IST
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में भारी बारिश से हालात बदतर, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल के कांगड़ा में भारी बारिश से हालात बदतर हो रहे हैं। कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Jun 25, 2023, 9:39 PM IST
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में भारी बारिश, मेडिकल कॉलेज में पानी घुसा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में टांडा में भारी बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में पानी घुसा। ADM रोहित राठौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
Jun 25, 2023, 9:37 PM IST
जम्मू कश्मीर

पुंछ के नाले में अचानक बाढ़ आई

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर में भारी बारिश के कारण हरनी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। वहां फंसे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
Jun 25, 2023, 9:34 PM IST
असम

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर घटा

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ, जिससे बाढ़ की स्थिति थोड़ी कम हुई। स्थानीय लोगों को डर है कि अगर बारिश जारी रही तो जलस्तर फिर से बढ़ जाएगा।
Jun 25, 2023, 9:15 PM IST
उत्तराखंड

बारिश के कारण केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी

उत्तराखंड में बारिश के कारण केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गदेरा उफान पर है। इसकी वजह से केदारनाथ के लिए निकले पैदल यात्री वहीं फंस गए हैं। फंसे यात्रियों को गौरीकुंड व अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
Jun 25, 2023, 8:16 PM IST
हिमाचल प्रदेश

बाढ़ में फंसे यात्री, वाहनों की लंबी कतार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर हनोगी माता मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ (flash flood) के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विजुअल में वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है।
Jun 25, 2023, 8:14 PM IST
गुजरात

गुजरात में भारी बारिश, हाईवे पर पानी भरा

गुजरात में अरावली के कई इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है। कुछ इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आईं। भारी बारिश के कारण मोडासा से शामलाजी हाईवे पर पानी भर गया।
Jun 25, 2023, 8:13 PM IST
मध्य प्रदेश

बारिश के बाद MP में गर्मी से मामूली राहत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
Jun 25, 2023, 6:19 PM IST
महाराष्ट्र

अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा खराब-IMD

मौसम विभाग ने 4-5 दिनों में महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Jun 25, 2023, 5:45 PM IST
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बाढ़ आने की आशंका

आईएमडी ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। उसने भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
Jun 25, 2023, 5:44 PM IST
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में बारिश

कोलकाता में आज भारी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे मौसम का यही हाल यहां रहने वाला है।
Jun 25, 2023, 4:47 PM IST
उत्तराखंड

'जनहानि सामने नहीं आई'

हरिद्धार प्रशासन ने कहा है कि सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। किसी भी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है।
Jun 25, 2023, 4:46 PM IST
हिमाचल प्रदेश

शिमला के सरपारा गांव में बादल फटा

शिमला के सरपारा गांव में बादल फटा , जन-जीवन प्रभावित, देखें सीधी तस्वीरें।
Jun 25, 2023, 4:44 PM IST
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद शहर भी भारी बारिश

मुरादाबाद शहर में भी भारी बारिश के चलते जन-जीवन प्रभावित हो गया है। अभी भी वहां पर बरसात हो रही है।
Jun 25, 2023, 4:43 PM IST
हरियाणा

भारी बारिश के चलते कार में बही महिला

भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर, पानी के बहाव के चलते एक महिला गाड़ी समेत नदी में बहने लगी तो स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। महिला को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 25, 2023, 3:34 PM IST
ओडिशा

13 जिलों में भारी बारिश की आशंका

अगले 24 घंटों के अंदर ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने Orange Alert जारी किया है।
Jun 25, 2023, 2:25 PM IST
उत्तराखंड

भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है।
Jun 25, 2023, 1:43 PM IST
असम

राज्य में स्थिति नियंत्रण में है-सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया और असम की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। फिलहाल अभी राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+