Weather Updates LIVE:बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से कुल 11 उड़ानें रद्द की गईं

Weather Updates LIVE: देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरस रहे हैं, आज सुबह सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है, मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन यहां पर मौसम गीला ही रहेगा। मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Updates LIVE

LIVE Feed
Jul 25, 2024, 8:27 PM IST

11 उड़ानें रद्द की गईं

मुंबई में भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से कुल 11 उड़ानें रद्द की गईं और 10 का मार्ग बदला गया। उड़ानों को अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर और मोपा की ओर मोड़ा गया: मुंबई एयरपोर्ट
Jul 25, 2024, 8:26 PM IST

IMD ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Jul 25, 2024, 8:25 PM IST

महाराष्ट्र

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ठाणे में कल 26 जुलाई को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे: ठाणे नगर निगम
Jul 25, 2024, 7:46 PM IST

अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Jul 25, 2024, 7:45 PM IST

इस सीज़न में मुंबई सबसे अधिक बारिश वाली जुलाई की ओर बढ़ रही है। अभी जुलाई के बचे हुए दिनों में भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 जुलाई को छोड़कर बाकी दिनों में भारी बारिश होगी।
Jul 25, 2024, 6:29 PM IST

अजित पवार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एकता नगर और विठ्ठल नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बात की।
Jul 25, 2024, 4:56 PM IST

मोरया गोसावी गणपति मंदिर लगातार भारी बारिश के कारण जलमग्न हुआ

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ में मोरया गोसावी गणपति मंदिर लगातार भारी बारिश के कारण जलमग्न हुआ।
Jul 25, 2024, 4:55 PM IST

NDRF की एक टीम लवासा में भूस्खलन स्थल पर पहुंची

महाराष्ट्र: NDRF की एक टीम लवासा में भूस्खलन स्थल पर पहुंची। भूस्खलन स्थल तक जाने वाले सड़क मार्ग में कुछ दरारें आई हैं।
Jul 25, 2024, 3:13 PM IST

मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस संदर्भ में BMC ने स्कूलों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अभिभावकों के प्रतिनिधियों को सूचित करें; और आवश्यक सावधानी बरतें तथा स्कूल स्तर पर उचित समन्वय सुनिश्चित करें: BMC
Jul 25, 2024, 2:15 PM IST

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई, पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट।
Jul 25, 2024, 2:13 PM IST

Mumbai Red Alert: 'घर से निकलने से पहले प्लीज फ्लाइट का टाइम चेक करें', एयरलाइंस की अपील

Mumbai Rains Updates: भारी बारिश ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में आफत पैदा कर दी है, सुबह से ही यहां पर मुंबई समेत कई जिले जलमग्न हैं, जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।
Jul 25, 2024, 12:45 PM IST

भारी बारिश से बेहाल मुंबई-पुणे, Red Alert जारी

Mumbai Rain Alert: महाराष्ट्र के कई शहरों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई शहरों में हालात बदतर हो गए हैं। मुंबई और पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।
Jul 25, 2024, 10:41 AM IST

मुंबई में भारी बारिश

महाराष्ट्र: शहर में भारी बारिश के बाद नवी मुंबई के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव।
Jul 25, 2024, 10:37 AM IST

हिमाचल में बादल फटने से सड़कें बहीं

हिमाचल में बीती रात से विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जगह पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मनाली-लेह नेशनल हाईवे- 003 पर भी बीती रात पलचान के नजदीक बादल फटने से सड़कें तबाह हो गईं।
Jul 25, 2024, 8:47 AM IST

MP ka mausam: एमपी में मानसून बरपा रहा कहर

MP ka mausam: एमपी में मानसून बरपा रहा कहर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर IMD का अलर्ट जारी
Jul 25, 2024, 8:46 AM IST

UP Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

UP Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Jul 25, 2024, 8:46 AM IST

Bihar Weather News: 'मॉनसून कमज़ोर',जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather News: 'मॉनसून कमज़ोर', इस महीने मूसलाधार बारिश के आसार नहीं, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Jul 25, 2024, 8:45 AM IST

दिल्ली में बरसे बादल, आज पूरे दिन भारी बारिश की आशंका

Delhi Rains Updates: दिल्ली में बरसे बादल, आज पूरे दिन भारी बारिश की आशंका, Yellow Alert जारी
Jul 25, 2024, 8:45 AM IST

त्तराखंड और हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट जारी

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+