UP Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
UP Ka Mausam: कई दिनों से लगातार उमस और गर्मी के बाद अब राहत की खबर है। गुरुवार 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अपडेट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, गुरुवार को वाराणसी और उसके आसपास के जिलों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

सावन में भी नहीं हो रही बरसात
वाराणसी के किसान हरिओम पांडेय ने बताया कि हर साल अब तक अच्छी बारिश होती थी। बारिश के बाद धान की खेती को काफी फायदा मिलता था, लेकिन इस साल अभी तक वाराणसी में अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कम बारिश के कारण वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। किसान सबमर्सिबल या पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं। अधिकांश जगहों पर धान की रोपाई हो चुकी है और अब पानी की सख्त जरूरत है।
अगर समय रहते अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक वाराणसी में बारिश की संभावना जताई है। अब देखना होगा कि बारिश होती है या पिछले दिनों की तरह कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के बाद आसमान साफ हो जाएगा।
इन जनपदों में 24 घंटे में भारी बारिश की है संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा महोबा, झांसी और ललितपुर में बरसात अधिक होगी।
इन जनपदों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार गुरुवार को बांदा , चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, एस आर नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications