Bihar Weather News: 'मॉनसून कमज़ोर', इस महीने मूसलाधार बारिश के आसार नहीं, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून कमज़ोर होता दिख रहा है। पिछले करीब 1 सप्ताह से सिर्फ नाम मात्र की बारिश हो रही है। जबकि राज्य में पुरवैया हवा पूरी ताकत बह रही है, इसके बाद भी बारिश लुका छिपी खेल रही है। मानसून की ऐसी तस्वीर किसानों के लिए चिंता का विषय है।
IMD अधिकारियों की मानें तो जुलाई के बचे हुए दिनों में मानसून के एक्टिव होने के आसार कम हैं। इसके पीछे वजह यह है कि बिहार और उसके आसपास के इलाके में ऐसा कोई सिस्टम ही नहीं है, जिसकी वजह से बारिश की संभावना बने।

वहीं फिज़ा में मौजूद नमी और बढ़े तापमान की वजह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिस तरह सावन में बारिश की झड़ी लगी होती है, वैसे आसार अगले कुछ दिनों तक नहीं है। मैसम विभाग की तरफ़ से दक्षिण-पश्चिम बिहार में अगले दो दिनों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
मध्य भारत की तरफ़ मानसून की ट्रफ लाइन खिसकने की वजह से, मध्य और पश्चिम भारत में मॉनसून की सक्रियता बढ़ी है, बारिश के आसार हैं। पिछले सात दिनों में सिर्फ 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बिहार में फिलहाल सामान्य बारिश मुकाबले 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
खगड़िया के गोगरी अनुमंडल इलाके में जुलाई के आखिर तक बारिश नहीं होने के आसार है। मॉनसून काफी कमज़ोर होने के साथ ही, कोई नया सिस्टम बनने की उम्मीद भी नहीं है। वहीं बिहार से टर्फ लाइन काफी दूर से निकल रहा है। यही वजह है कि बारिश होने के आसार नहीं बन रहे हैं।
बिहार में बुधवार को मंगलवार की तरह ही मौसम का मिजाज था। पुरवैया हवा 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती रही। इस वजह से सुबह की आद्रता 86 फ़ीसदी दर्ज की गई। वहीं शाम की आद्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications