Delhi Rains Updates: दिल्ली में बरसे बादल, आज पूरे दिन भारी बारिश की आशंका, Yellow Alert जारी
Delhi Rains updates: गुरुवार की सुबह दिल्ली में बारिश के साथ हुई है, जिसकी वजह से राजधानी के तापमान में कमी आई है और मौसम खुशनुमा हो गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यहां पर भारी बारिश की आशंका है और इसी कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि यहां पर लोगों को झमाझम बारिश की आस थी और वो आस आज से लेकर अगले दो दिनों में पूरी हो जाएगी क्योंकि अगले दो दिनों में यहां पर जमकर बरसात होने वाली है।
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक नोएडा और गाजियाबाद में तापमान ऐसा ही रहेगा। खैर मौसम के गीला रहने के कारण यहां का प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है।
Recommended Video
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 103 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 11 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 102 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -101 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं अ्गले 24 घंटों के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान , कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा, महाराष्ट्र में भी आज बरसात होगी और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। असम जो कि पहले से ही बाढ़ग्रस्त है, वहां भी आज भारी बारिश का अलर्ट है जबकि सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात, उत्तराखंड,हिमाचल और लद्दाख में बरसात हो सकती है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications