MP ka mausam: एमपी में मानसून बरपा रहा कहर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर IMD का अलर्ट जारी

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में सावन की बारिश की झड़ी लगी है। मानसून की सक्रियता के चलते रोजाना प्रदेश के अलग-अलग इलाके जमकर भीग रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बादल गरजने के साथ तेज हवा और बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इस समय मध्य प्रदेश एमपी और राजस्थान में मानसून ट्रफ बना हुआ है। इसके चलते ही एमपी के 25 जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होने को लेकर यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर चल रहे हैं। बारिश के चलते कई बांध जिनमें बरगी, तिगरा,इंदिरा सागर और तवा डैम के कुछ गेट खोले गए हैं।

Madhya Pradesh Weather Update

जानिए किन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की बारिश को लेकर अलर्ट की बात करें तो बड़वानी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, अलीराजपुर, गुना, अशोक नगर, निवाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, धार, नीमच, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, सतना, डिंडोरी और मैहर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए झमाझम बारिश से कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग भोपाल की मानें तो प्रदेश में 25 जुलाई से वेदर सिस्टम कमजोर होने से कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 28 जुलाई से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि 29 और 30 जुलाई से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बुधवार का जानिए तापमान
प्रदेश बारिश के दौर में भी अधिकतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरावट आई। वहीं, जबलपुर, सागर, भोपाल संभागों के जिलों में काफी गिरावट दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों के तापमान की बात करें तो कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम के संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Weather today: मानसून की बारिश से तर हुआ मध्य प्रदेश, आज इन जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+