Weather: मूसलाधार बारिश से बेहाल कोलकाता, बीते 13 सालों में नहीं हुई इतनी बरसात, कई राज्यों में Alert जारी

नई दिल्ली, 20 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सोमवार को बंगाल और कर्नाटक राज्यों में जमकर बारिश हुई है तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक मौसमी चक्रवात सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में Orange Alert
     मूसलाधार बारिश से बेहाल कोलकाता

    मूसलाधार बारिश से बेहाल कोलकाता

    आज सुबह बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजवीन काफी प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने कहा भारी बारिश का दौर इस पूरे सप्ताह जारी रहने वाला है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 142 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो कि साल 2008 के बाद से सितंबर में एक दिन के लिए सबसे अधिक हुई बारिश का आंकड़ा है। पिछले 13 वर्षों में अधिकतम सितंबर वर्षा है, जबकि अभी सितंबर खत्म होने में पूरे 10 दिन बाकी हैं।

    कई राज्यों में Alert जारी

    कई राज्यों में Alert जारी

    जहां बंगाल का ये हाल है वहीं राजस्थान , गुजरात ,एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान के जयपुर , दौसा , अलवर, करौली, टोंक, कोटा ,बाड़मेरऔर उदयपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 30 सितंबर तक आंधी-तूफान जारी रहने का अनुमान है । तो वहीं पहले से भी भारी बारिश की मार सह रहे गुजरात में भी बादल बरसने वाले हैं।

    दिल्ली में बारिश

    दिल्ली में बारिश

    अगर देश के दिल 'दिल्ली' की बात करें तो राजधानी में 21-22 सितंबर से फिर से वर्षा का दौर शुरू हो सकता है, जबकि महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश लोगों को तंग कर सकती है इसलिए यहां भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

    हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहेगा

    हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहेगा

    तो वहीं यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहेगा। इन जगहों में भारी बारिश के साथ बिजली भी कड़क सकती है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में बादल बरसेंगे तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी जमकर बारिश होने के आसार हैं। विभाग का कहना है मानसून अपने अंतिम फेज में हैं, ऐसे में अब देश के कई राज्यों में आने वाले दस दिनों में जमकर वर्षा होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+