Weather: दिल्ली में छाए बादल, कई राज्यों में बारिश की संभावना,जानिए कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: देश में मौसम लगातार बदल रहा है और पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में 1 से 6 डिग्री तक मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में और बदलाव होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। तेज धूप के बावजूद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज आसमान में बादल रहेंगे। वहीं, रात का पारा भी बढ़ सकता है।

कैसा रहेगा राज्यों में मौसम?
- पंजाब-हरियाणामें 19-20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- राजस्थान के कुछ इलाकों में 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है।
- नॉर्थ ईस्ट के सात राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 15 से 21 फरवरी तक गरज-तड़प के साथ बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 16 और 19 फरवरी को बारिश की संभावना है।
जानिए, पिछले 24 घंटों का तापमान
- जम्मू-कश्मीर में पारा 3 से 5 डिग्री तक बढ़ा है।
- मध्य और पूर्वी भारत,तेलंगाना, और पूर्वी राजस्थान में पारा 1 से 3 डिग्री तक चढ़ा है।
- उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ा है।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 3 से 6 डिग्री अधिक बढ़ा है।
- बिहार और उत्तर पूर्वी भागों में पारा 1 से 3 डिग्री बढ़ा है।
यह भी पढ़ें दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक, जांच टीम गठित












Click it and Unblock the Notifications