दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत,राष्ट्रपति मुर्मु- PM मोदी ने जताया शोक, जांच टीम गठित

Delhi Railway Station News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसका उद्देश्य घटना के कारणों का पता लगाना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घटना पर शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस दुर्घटना से व्यथित हैं और शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं।

delhi news jpg

यह घटना रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर हुई, जब हजारों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई, जबकि कुछ लोग इसे भगदड़ के रूप में देख रहे थे।

दिल्ली फायर सर्विस को घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। साथ ही एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं। घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कांग्रेस ने उठाये सवाल, आतिशी ने किया अस्पताल का दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से मामले की पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने मृतकों और घायलों की सही संख्या का खुलासा करने की भी अपील की।

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी अस्पताल का दौरा किया और कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन और अस्पताल का दौरा किया।

यह भी पढ़ें Delhi New CM: सीएम की रेस से बाहर हो गए प्रवेश वर्मा?, महिला विधायक समेत इन नामों को तरजीह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+