Heat Wave: देशभर में गर्मी का टॉर्चर जारी, IMD के रेड अलर्ट के बीच जानिए 10 सबसे गर्म शहर

10 Hottest Indian Cities: देशभर में गर्मी का टॉर्चर जारी है। दिल्ली से लेकर ओडिशा तक गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में तो पारा डरा देने वाले आंकड़े पर पहुंच गया है। बीते एक हफ्ते से गर्मी परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। इस बीच जानिए देश के सबसे गर्म 10 शहरों के बारे में...

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (29 मई) को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के लिए भीषण गर्मी के मद्देनजर 'रेड अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। जबकि यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

heatwave News

जानिए IMD ने क्या कहा?

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 27-29 मई के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 29 मई तक और हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 30 मई तक लू चलने की आशंका है।

देशभर के 10 सबसे गर्म शहर

इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के चूरू में देश में सबसे अधिक तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में जानिए 28 मई के टॉप 10 सबसे गर्म शहर।

  • चूरू, राजस्थान: 50.5°C
  • सिरसा, हरियाणा: 50.3°C
  • मुंगेशपुर, दिल्ली: 49.9°C
  • झांसी, उत्तर प्रदेश: 49.0°C
  • पृथ्वीपुर (निवारी), मध्य प्रदेश: 48.5°C
  • डाल्टनगंज, झारखंड: 47.5°C
  • भटिंडा, पंजाब: 47.2°C
  • देहरी, बिहार: 47.0°C
  • मुंगेली, छत्तीसगढ़: 47.0°C
  • बौध, ओडिशा: 45.9°C

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

आईएमडी ने चक्रवात 'रेमल' के मद्देनजर बुधवार, 29 मई को पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगभग 115.5 से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 29 मई से 1 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+