Weather Update: यूपी-बिहार और झारखंड में गिरेंगे ओले, इन राज्यों में होगी हल्की बारिश, जानें दिल्ली का हाल
Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का वेदर को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन चार दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा, इसको लेकर जानकारी दी है। 13 से लेकर 15 फरवरी तक के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से लेकर 15 फरवरी के बीच उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाको में चलेगी शीतलहर
साथ ही उन्होंने ये भी अनुमान लगाया है कि 13 फरवरी को हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में शीतलहर चल सकती है। शीतलहर चलने से लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इन राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली में आसमान रहेगा साफ
जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में आज तापमान न्यूनतम 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बिहार की राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहेगा। पटना में आज न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- MP Weather News: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications