MP Weather News: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश, गिरेंगे ओले

MP Weather: मध्य प्रदेश कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां रविवार को मध्य प्रदेश के मंडल, अनूपपुर, कटनी और शहडोल जिले में ओलावृष्टि हुई है। इसी के साथ बैतूल, छिंदवाड़ा सहित कुछ जिलों में बारिश का दौर भी देखने मिला। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के मंडल, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और रीवा समेत अलग-अलग जिलों में रहेगा।

Indore

सर्द हवाओं का कहर

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट दर्ज की गई

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़े- Indore Weather News: जाते-जाते ठंड चमकी, इन जिलों में इस दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का कहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+